फोटो--
सीईओ से मिले भाजपा के पदाधिकारी
नोएडा। सेक्टर-6 नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के पदाधिकारी सीईओ आलोक टंडन से मिले। बैठक में जिले में किसानों के मुद्दे पर बातचीत की हुई। प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि मुख्य मुद्दों में किसान कोटे के तहत दिए जाने वाले आवासीय भूखंड व उनके रेट कम कराने, पांच प्रतिशत के प्लॉट किसानों को दिए जाने, किसानों के बच्चों को निजी स्कूलों में कोटे में दाखिला, सड़कों पर अवैध पार्किंग हटाने, गांवों में विकास, पार्कों की सफाई, पार्कों में ओपन जिम, बिजली व सफाई व्यवस्था, किसानों की आबादी विनियमावली संबंधी अनेक समस्याएं नोएडा महानगर के पदाधिकारियों ने रखी। सीईओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, महामंत्री सुनील शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो