कोलंबिया के छात्रों ने किया एमिटी का दौरा
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कोलंबिया के मिसौरी विश्वविद्यालय के 11 छात्र पहुंचे। लीडरशिप एंड पॉलिसी की एसोसिएट प्रोफेसर एवं ग्रेजुएट स्टडीज की निदेशिका साराह डाएम के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी के पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की निर्देशिका डॉ. अलका मुदगल एवं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल एंड एलाइड साइंस के निदेशक डॉ. हरीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। साराह डाएम ने ‘‘शिक्षा को आकार एवं सबके हेतु समान अवसर पर वैश्विक नीति का रुझान’’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि नये विश्व के संचालन हेतु शिक्षा को कौशल एवं क्षमता प्रदान करने की भूमिका निभानी चाहिए। यदि असमानता को समझना है तो विद्यालय के सामाजिक, राजनैतिक एवं भौगोलिक संदर्भ की जानकारी रखनी होगी। इस अवसर पर शिक्षकों सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो