फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1500 से अधिक बिल्डरों ने नहीं दी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं देने पर 1500 बिल्डरों को चेतावनी
विज्ञापन


- यूपी रेरा में पंजीकृत सभी बिल्डरों को हर तीन माह में प्रोग्रेस रिपोर्ट देना जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की अनदेखी के कारण प्रदेश के बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट की तिमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा नहीं कर रहे हैं। इस बार भी 1500 से अधिक बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट की रिपोर्ट जमा नहीं की है। जबकि रिपोर्ट जमा करने का आखिरी दिन 15 जनवरी है। अब यूपी रेरा ने बिल्डरों को चेतावनी जारी कर एक दिन में रिपोर्ट जमा करने के आदेश जारी किए हैं।

यूपी रेरा में प्रदेश के 3300 से अधिक बिल्डर प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। यूपी रेरा के नियमों के तहत सभी बिल्डर को अपने प्रोजेक्ट की तिमाही और वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी जरूरी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर रेरा प्रोजेक्ट पर नजर रखता है। लेकिन बिल्डर समय पर रिपोर्ट नहीं दे रहे है। बिल्डरों को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2022 की तिमाही रिपोर्ट 15 जनवरी तक जमा करनी थी। रिपोर्ट को रेरा की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था। हालांकि 14 जनवरी तक 1500 से अधिक बिल्डरों ने रिपोर्ट जमा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रेरा के सचिव राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि बिल्डरों को 15 जनवरी तक प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर उनके ऊपर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घर खरीदारों का कहना है कि यूपी रेरा की अनदेखी के कारण बिल्डर रिपोर्ट जमा नहीं करते हैं। हर बार सैंकड़ों बिल्डरों ने प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा नहीं करते हैं, लेकिन यूपी रेरा उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई नहीं करता है। हर बार कुछ बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी जाती है। निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के बारे में खरीदारों को जानकारी नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें