नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में मंगलवार को मैनेजमेंट नेक्सस का आयोजन किया गया। इस अंतर महाविद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में दिल्ली-एनसीआर की 150 टीमों ने हिस्सा लिया। छात्रों के लिए रोल-प्ले, एड मेनिया, बिजनेस क्विज, यूथ पार्लियामेंट, जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मक सोच को विकसित करने का एक सशक्त मंच है। आईएमएस की डीन डॉ. नीलम सक्सेना और मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों का हौैसला बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन बीबीए फैकल्टी प्रो. चेष्टा जिंदल, प्रो. शिखा गुप्ता, डॉ. एनएस राजपूत, प्रो. शोभा त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। ब्यूरो