फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 150 विद्यार्थियों को दी एलपीजी के प्रयोग और सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित राम प्रवेश चौबे महाविद्यालय सभागार में शनिवार को एलपीजी सुरक्षा पर संगोष्ठी हुई। इंडेन गैस के एरिया मैनेजर अब्दुल लतीफ और फील्ड ऑफिसर सतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अब्दुल लतीफ ने 150 विद्यार्थियों को एलपीजी के सही प्रयोग और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उपयोग में सरलता और रखरखाव में सहजता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इसके इंश्योरेंस भुगतान की भी जानकारी दी। सतीश कुमार ने दुर्घटना के कारण और बचाव के बारे में बताया। कहा कि दुर्घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 1906 फोन करें तो इससे तत्काल राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्वागत कॉलेज के प्रबंधक सतीश चौबे और कोऑर्डिनेटर श्री देवांश मनीष चौबे और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. पीके दुबे ने किया। इस मौके पर अरुण पांडेय, मुक्ति नारायण चौबे, अरविंद चौबे, तुषार दुबे, अक्षत श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें