फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू के 150 स्टार्टअप

विज्ञापन
जीबीयू के स्टॉल का निरीक्षण करतीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल स्त्रोत। यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।
उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) अग्रणी बनकर उभरा है। पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद-2026 में विश्वविद्यालय ने अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित कीं। पश्चिमांचल के 12 राज्य विश्वविद्यालयों के 227 स्टार्टअप्स में 150 जीबीयू के हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इसकी सराहना की। जीबीयू के पांच स्टार्टअप्स ने कृषि ड्रोन, जैविक खाद्य, ग्रीन एआई, स्वास्थ्य तकनीक और एआई-एमएल आधारित समाधान पेश किए। इनमें तीन का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उद्योगों और कॉरपोरेट संस्थानों के सहयोग से विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। एआईसी-जीबीयू इनक्यूबेशन सेंटर के सीईओ अतुल गर्ग ने बताया कि आयोजन से स्टार्टअप्स को अपने उत्पाद दिखाने और निवेशकों व उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें