नोएडा। ट्रैफिक पुलिस ने 20 से ज्यादा मुख्य ट्रैफिक दबाव वाली जगहों पर 150 पुलिसकर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है। शहर में पिछले वर्षों में भाई दूज के दिन सेक्टर-62 मॉडल टाउन, सेक्टर-63 छिजारसी, पर्थला गोलचक्कर, चिल्ला, डीएनडी व कालिंदी कुंज बॉर्डर, सेक्टर-37, सेक्टर-15 के सामने, सेक्टर-52 होशियारपुर व अन्य जगहों पर वाहनों का दबाव रहा है। नोएडा के अलावा ग्रेटर नोएडा में किसान चौक, एक मूर्ति गोलक्कर, बिसरख हनुमान मंदिर गोलचक्कर, सूरजपुर तिराहा, परी चौक, दादरी समेत अन्य जगहों पर भी वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति दिखती है। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन ने बताया कि इन जगहों पर सुबह से देर शाम तक ड्यूटी लगाई जाएगी। गोलचक्कर, चौराहों के आसपास किसी भी वाहन को रुकने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही आईटीएमएस कंट्रोल रूम से ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी।