ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सर्वोदय ममता फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित दिशा स्कूल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 100 बच्चों और 50 महिला-पुरुषों ने अपने दांतों की जांच कराई। डॉ. मेघा सिंघल जैन ने बताया कि दांतों की देखभाल के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करना बेहद जरूरी है। संस्था के संस्थापक प्रमोद जैन, स्कूल की प्रधानाचार्या उर्मिला, ममता जैन, सुनील, प्रशांत, दीपक, कविता, इंदु, पूजा आदि मौजूद रहे।