नोएडा। सेक्टर-82 उद्योग विहार में फेलिक्स अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 150 से अधिक निवासियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान बीएमडी मशीन के माध्यम से हड्डियों की जांच और कैल्शियम स्तर की जांच की गई। साथ ही बीपी, शुगर, एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों की भी व्यवस्था की गई। अस्पताल द्वारा सभी को परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान, फेलिक्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. डीके. गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो