फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में जिला ओलंपिक संगठन द्वारा आयोजित जिला ओलंपिक खेल 2026 में मंगलवार को योगासन चैंपियनशिप 2026 आयोजित की गई। इसमें शहर के 12 स्कूलों के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में सेक्टर-135 स्थित सोमरविले इंटरनेशनल स्कूल 27 पदक के साथ पहले, सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल 17 पदक के साथ दूसरे और सेक्टर-125 स्थित मयूर स्कूल नोएडा दस पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।