फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडल स्तरीय जूडो ट्रायल के लिए जिले के 15 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता और सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर की टीम का चयन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में जिले के तीन सीनियर पुरुष-महिला और 16 सब जूनियर बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें सब जूनियर वर्ग में सार्थक साह (30 किग्रा), अयान यादव (35 किग्रा), अमन यादव (40 किग्रा), विधांश (45 किग्रा), अर्जुन कुमार (50 किग्रा), आयुष (55 किग्रा), शौर्य निर्वहन (66 किग्रा), काव्या शर्मा, मानसी यादव, प्रेरणा, चारु कौशिक और नैंसी का चयन किया गया। वहीं सीनियर वर्ग में हरीश गिल (50 किग्रा), जीशान गिल (55 किग्रा) और साक्षी सिंह (70 किग्रा) मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुने गए। डॉ. परवेज अली ने बताया कि सब जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ी 20 नवंबर को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जबकि सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 25 नवंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें