पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले जबकि 28 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। अब कुल मरीजों की संख्या 2961 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2853 पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जिले में 59718 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 45111 लोगों ने अपना समय पूरा कर लिया है। फिलहाल 14607 लोग निगरानी में हैं। कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 22263 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 12964 लोगों की मनोवैज्ञानिक जांच भी की जा चुकी है। फिलहाल सात मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 59998 लोगों के नमूनों की जांच कराई जा चुकी है, जिनमें से 55996 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1041 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।