फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूरजपुर के 15 किसानों को मिले आबादी भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के 15 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटित कर दिए गए। बृहस्पतिवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र वितरित किए। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सूरजपुर के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन पत्र दिया गया। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भूखंड मिलना किसानों का हक है। इसके लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों के नाम इन भूखंडों का शीघ्र ही लीज प्लान बनवाकर चेकलिस्ट जारी करने और लीज डीड कराए जाने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें