फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी बसों के बेड़े में जल्द बढ़ेंगी 15 ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से 25 और बसें मांगी हैं। इस पर परिवहन निगम ने 15 बसें जल्द बढ़ाए जाने की सूचना प्राधिकरण को दी है। इन बसों के संचालन में किराए के बाद आने वाले खर्च के अंतर (वीजीएफ) का भुगतान करने को प्राधिकरण तैयार है। अभी 50 ई-बसें नोएडा के रूट पर चल रही हैं। परिवहन निगम ने 12 जून से सिटी बस का संचालन शुरू किया था। इसके बाद 15 जून से बसों की संख्या बढ़ाकर नोएडा में 50 और ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए 25-25 की गई थीं। संचालन सेक्टर-90 स्थित बस डिपो से हो रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यात्री संख्या सिटी बसों में बढ़ रही है। चलने वाली 50 बसें मुख्य रूट से गुजर रही हैं। सेक्टरों की आंतरिक कनेक्टिविटी और एक्सप्रेस-वे के किनारे के गांव-सेक्टर इससे अछूते हैं। इसलिए 25 बसें और बढ़वाई जानी हैं। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि परिवहन निगम से 15 अक्टूबर तक बसों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें