तस्करों के चंगुल से 15 ऊंट बरामद, 3 गिरफ्तार
नूंह। पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद जिले में पशु तस्करी के मामले रुक नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर 15 से पुलिस ने 3 तस्करों सहित 15 ऊंट बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊंटों को सार्ढाना(फरुर्खनगर) भेज दिया गया है। इन तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने डीएसपी चंद्रपाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाबुदीन, सिराजुदीन उर्फ समसु व इकबाल के रूप में हुई है। उक्त आरोपी ऊंट के मीट की सप्लाई नूंह जिले के अलावा एनसीआर के होटलों में करते थे। फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी कंवरपाल सिंह ने बताया कि उक्त तीनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।