बिलासपुर (संवाद)। महावीर भाटी मार्केट में विजनस्प्रींग फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 145 लोगों ने जांच कराई। इनमें 105 जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और नेत्र रोगों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।