बस की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
तावड़ू। नगर के बुराका बाईपास पर बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के भाई की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित सहीद पुत्र अमजद निवासी तावड़ू ने बताया कि वह अपने भाई समयदीन के साथ बाईपास स्थित किडू वर्कशॉप से घर पर पैदल जा रहा था। उसी दौरान रिवाड़ी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में समयदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी बस चालक हादसे के बाद बस सहित मौके से फरार हो गया।