भगवान धनवंतरी के जन्मदिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
नूंह/पुन्हाना। आयुष विभाग नूंह द्वारा भगवान धनवंतरी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विंग सीएचसी. नूंह में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, व गोविद शरण, एसएमओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस स्वास्थ्य शिविर में 463 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई व जरूरत मदों को निशुल्क औषधियां वितरित की गई। एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत ने बताया कि डॉ. संजय, एचएमओ द्वारा लोगों को योग कराया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत, डॉ. अर्चना, एएमओ, डॉ. शंशाक, एएमओ, डॉ. मनोज कुमार, एएमओ, दिनेश नागपाल व आयुष विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे। ब्यूरो