पुलिस ने कट्टे सहित युवक को धरा
फिरोजपुर झिरका। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास एक युवक को कट्टा व 2 जिंदा कारतूस सहित पकड़ा है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम नसीम मजीद निवासी बहादुर थाना गोविंदगड़ जिला अलवर बताया। उसने कहा कि उसकी माँ साकरस गांव की बेटी है। मायके में माँ का अपने परिजनों से जमीन विवाद चल रहा था। उस विवाद को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से वह कट्टा लेकर अपने चार-पांच साथियों के साथ फिरोजपुर झिरका आया था। शहर पुलिस चौकी प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। ब्यूरो