फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले हजारों रुपये
विज्ञापन

पलवल। एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी शिवदयाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 26 अप्रैल को वह पलवल में एटीएम मशीन से पैसे निकाल रहा था। उसी दौरान दो युवक आए और कहा कि वह मदद कर देते हैं। इसी दौरान उक्त युवकों ने पीड़ित का एटीएम ले लिया और कहा कि मशीन खराब है और पीड़ित को दूसरा एटीएम थमा दिया। पीड़ित ने जब बैंक की शाखा में जाकर पता किया। तो पता चला कि उसके खाते से एटीएम द्वारा 38 हजार 878 रुपये निकल चुके हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें