फोटो-----
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
नोएडा। पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बृहस्पतिवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान सेक्टर-62 में शुरू हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ ने पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। संस्थान की नोडल अधिकारी डॉ. मोनिका प्रकाश ने कहा कि देश की जीडीपी का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। भारत सरकार इसे और बढ़ाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी शामिल हुए। ब्यूरो