इमलीखेड़ा पीएचसी पर फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते स्वास्थ्य विभाग के कर
- फोटो : shrinagar news
सांसद खेल महोत्सव-2025 के अंतर्गत बुधवार को राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी की ओर से रुड़की, लक्सर, बहादराबाद, खानपुर और कलियर क्षेत्र के कुल 13 स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योग, कबड्डी और दौड़ सहित कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में लगभग 1400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य छात्रों में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि विजेता छात्र-छात्राएं सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में भाग लेंगी, जो ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के रूप में नवंबर माह से शुरू होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। महोत्सव में शामिल छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और खेलों के माध्यम से टीम वर्क और अनुशासन का संदेश भी दिया।