ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इंस्पायरिंग भारत संस्था की ओर से इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नेशन फर्स्ट’ रही। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 140 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शिरकत की। नेह नीड के संस्थापक ने कहा कि अभावग्रस्त बच्चों को इतना शिक्षित करना है कि वे अपने समाज में जाकर परिवर्तन ला सकें। राकेश अग्रवाल, पदम सिंह, दधीचि देहदान समिति से राकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पदम सिंह, हरित क्रांति संस्थान के संस्थापक रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो