फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1.40 करोड़ से सेक्टर-126 में विकसित होगी ग्रीन बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-126 में ग्रीन बेल्ट को नए तरीके से विकसित कर सौंदर्यीकरण भी करवाएगा। यहां पर खाने-पीने के इंतजाम के लिए फूड कियोस्क बनाया जाएगा। इसके साथ ही गजीबो हट और टहलने के लिए ट्रैक भी बनेगा। बाकी जगह में फूल और छाया वाले पेड़-पौधे व घास भी लगवाई जाएगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने इस परियोजना के लिए सिविल और उद्यान के टेंडर जारी कर 24 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। परियोजना की निर्माण लागत करीब 1 करोड़ 40 लाख 70 हजार रुपये अनुमानित हुई है। उद्यान विभाग की तरफ से बताया गया कि इस ग्रीन बेल्ट को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें