जेवर के कानिगढ़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।