फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए उतरी नोएडा प्राधिकरण की 14 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्रदूषण स्तर बढ़ने पर बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण की ओर से 14 टीमों को उतारा गया। टीमों ने सेक्टर और गांवों समेत 20 जगह का निरीक्षण किया। टीमों ने लोगों को ग्रेप के नियम और एनजीटी की गाइडलाइन के अनुपालन के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही 20 टैंकर और 10 नग ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन के माध्यम से 120 किमी तक पानी का छिड़काव करवाया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 नग मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से 340 किमी मुख्य मार्गों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से पांच टैंकरों के माध्यम से पेड़-पौधों की धुलाई का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं, विभिन्न निर्माण स्थलों पर 50 नग एंटी स्मॉक गन मशीनों का संचालन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें