फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134एः 91 बच्चों को दिया गया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
134ए : 91 बच्चों को दिया गया दाखिला
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड में अब तक 134ए नियम के तहत 91 बच्चों को दाखिला दिया गया है। अभी दूसरा राउंड जारी है। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह मजोका ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 134ए नियम के तहत गरीब बच्चों के दाखिलों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि उनकी पढ़ाई में आर्थिक अभाव के कारण बाधा न आये। इस नियम के अंतर्गत 273 निराश्रित बच्चों ने फार्म भर स्कूलो ंमें दाखिले के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 163 टेस्ट पास किया था। शिक्षा विभाग के 134ए नियम के अनुसार 91 बच्चों को भिन्न- भिन्न स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है। 72 बच्चों का होना है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज की जांच की जा रही है। कुछ अभिभावकों द्वारा विभाग को गलत जानकारी देने की सूचनाएं मिल रही हैं। सूचना गलत पाई गई तो उन बच्चों का दाखिला रद्द किया जाएगा। मजोका ने कहा कि दाखिले का दूसरा चरण चल रहा है। कोई भी गरीब बच्चा विभाग के नियमों को पूरा कर मुफ्त दाखिला ले सकता है उन्होंने यह भी कहा कि कहीं भी कोई परेशानी सामने आती है तुरंत खंड शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें