फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी व बाल मजदूरी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी व बाल मजदूरी के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोबेल पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन की ओर से रविवार को ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन साइटों पर मुक्ति कारवां अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी और बाल मजदूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कैंपेन प्रबंधक देशराज सिंह ने बताया कि टीम में वे युवा शामिल थे, जो खुद गुलामी या बाल मजदूरी का शिकार रहे हैं। पढ़-लिखकर आज वे स्वयं इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। इनको संस्था ने आजाद कराया था। अभियान के तहत बिल्डरों की निर्माणाधीन साइटों पर जाकर बाल व्यापार और बाल मजदूरी के बारे में लोगों को जागरूक किया और इसे रोकने की अपील की। अमरपुष्प एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से फाउंडेशन ने चेरी काउंटी सोसायटी के पास सब्जीमंडी और रोजा जलालपुर गोल चक्कर के पास नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को बाल मजदूरी, यौन शोषण जैसी बुराइयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मुक्ति कारवां एक सचल दस्ता है जो गांव-गांव और निर्माणाधीन साइटों पर जाकर मानव तस्करी के प्रति जन जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। बचपन बचाओ आंदोलन की शिकायत 18001027222 पर कर सकते है। इस मौके पर आशीष कुशवाहा, गीतांजलि आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें