संस्था के अधिकारियों पर मानदेय न बढ़ाने व प्रताड़ित करने का आरोप
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत काम कर एक निजी संस्था में कार्यरत दर्जनों महिलाओं ने संस्था के उच्च पदाधिकारियों पर प्रताड़ित करने व मानदेय नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने उपायुक्त को शिकायत कर संस्था के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। महिला डिम्पल रानी, ममता, सुमन, नीलम, बीना, रेखा, सरोज बिमलेश आदि ने बताया कि वे करीब पिछले 9 वर्षों से ब्लॉक में चल रही इंपेक्ट संस्था में काम करती हैं। उनके कार्य की सराहना करते हुए संस्था के उच्च पदाधिकारियों ने उनका मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। महिलाओं का आरोप है कि संस्था का जिला अधिकारी उनका वेतन नहीं बढ़ा रहा है और उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि वह अपने निजी सगे संबंधियों को संस्था में गलत तरीके से रख कर उनका शोषण कर रहा है। मामले को लेकर कई बार महिलाएं संस्था के शीर्ष अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ब्यूरो