फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जिला अस्पताल में शुरू होगा फीवर क्लिनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में आज से शुरू होगा फीवर क्लीनिक
एक सप्ताह से बुखार के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा । जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आज से फीवर क्लीनिक शुरू होने जा रहा है। मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन दोबारा से फीवर क्लीनिक शुरू करने जा रहा है। सोमवार को अस्पताल में करीब 4 हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें से 50 प्रतिशत मरीज सिर्फ बुखार के थे। अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस वजह से ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है। फिजिशियन के पास डायबिटिक, ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारी के मरीज भी आते हैं। इस वजह से बुखार के मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि दोबारा से इमरजेंसी में अलग से फीवर क्लीनिक शुरू किया जा रहा है। बुखार के मरीजों को फीवर क्लीनिक में ही भेजा जाएगा, ताकि इनको जल्दी इलाज मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें