जीएसटी: रिटर्न की बढ़ी तारीख
नोएडा। जीएसटी रिटर्न की वेबसाइट में आ रही तकनीकी परेशानी के चलते सरकार ने रिटर्न भरने की तारीख आगे बढ़ा दी है। जीएसटी रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 20 अगस्त थी, लेकिन वेबसाइट सही से न काम करने के कारण कई लोग समय से रिटर्न नहीं भर सके। इसलिए अब रिटर्न भरने की तारीख 24 अगस्त कर दी गई है। टैक्स एडवोकेट अतुल्य शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को जीएसटी की वेबसाइट शाम 6 बजे से 9.30 तक नहीं चली। अधिकांश रिटर्न टैक्स कंसल्टेंट द्वारा भरे जाते हैं, जो इस समयावधि में रिटर्न नहीं भर सके हैं। तारीख आगे बढ़ने से बहुत राहत मिली है। ब्यूरो