फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारोबारी के चालक की न्यूड वीडियो बनाकर 1.31 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी के चालक की न्यूड वीडियो बना 1.31 लाख वसूले
विज्ञापन


सीबीआई अफसर बनकर आरोपियों ने 77 हजार वसूले और खाते से निकाले 56 हजार
क्यूआर कोड भेजकर हड़पी रकम, केस दर्ज कर जांच में जुटी बीटा-2 थाना पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो की जेपी ग्रींस सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी के चालक का न्यूड वीडियो बनाकर 1.31 लाख रुपये वसूल लिए गए। आरोपियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर कारोबारी को कॉल की और वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर 77 हजार रुपये वसूले और बैंक खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए। कारोबारी की शिकायत पर बीटा-दो पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कारोबारी के चालक ने पुलिस को शिकायत दी है कि फेसबुक के जरिये उसकी एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती उससे चैटिंग करने लगी फिर मोबाइल नंबर लेकर 18 मार्च को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। आरोप है कि युवती ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद 20 मार्च को दूसरे नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बनकर न्यूड वीडियो की जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि अगर वह उसे 77 हजार रुपये दे देगा तो वीडियो डिलीट कर दी जाएगी, नहीं तो वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजकर 77 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद उसके खाते से 56 हजार रुपये भी निकाल लिए। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें