फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संगोष्ठी में 130 छात्रों-शोधार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीबीयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार को ‘स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जैव प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 130 से अधिक छात्र और शोधार्थी शामिल हुए। विवि के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य विशेषज्ञों को सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई के उपयोग पर चर्चा करने के लिए मंच प्रदान करना था। इस मौके पर विवि के कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की अधिष्ठाता प्रो. धनलक्ष्मी, आईएलबीएस से डॉ. सवनीत कौर, एम्स नई दिल्ली से प्रो. सुजाता मोहंती, आईआईटी दिल्ली से प्रो. रितु कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें