फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए दम भरेंगे जिले के 13 फुटबॉलर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को जिला स्तरीय फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 10 से 17 अक्तूबर तक अयोध्या के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें निखिल गिरी, मेनन, राज, जयकुमार, यश कुमार, आदित्य रावत, स्पर्श शर्मा, अखिलेश टोपो, कृष्ण कुमार, स्पर्श त्यागी, हर्ष यादव, अंशुल और तोयेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। उनका चयन शनिवार को मेरठ के तोपखाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन मलकपुर स्टेडियम के कोच शीलांकुर व फुटबॉल जिला सचिव वाजिद अली की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें