फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीक्षांत समारोह में 125 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीडीएस बैच 2020 और एमडीएस बैच 2022 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह में 125 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एके सिंह और विशिष्ट अतिथि जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक का काम केवल रोग का उपचार करना ही नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में अक्षिता दीप शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरपी चड्ढा, उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा, सचिव बीके अरोड़ा, निदेशक पीआर सुरेंद्र सूद, प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के शेट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें