संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में मंगलवार को ‘निपुण विद्यालय सम्मान समारोह’, ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ जनपद स्तरीय कार्यक्रम और मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत ‘महिला सम्मान समारोह’ आयोजित किए गए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के 123 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ईसीसीई एजुकेटर्स और शिक्षा से जुड़े अन्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।