फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शुरू हुआ प्रथम चल पुस्तकालय
विज्ञापन

नोएडा। शहर को रविवार को प्रथम चल पुस्तकालय मिला है। सेक्टर-19 में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी विस्तार योजना के तहत इसको शुरू किया गया है। इसके सदस्यों को पांच वर्षों के लिए मात्र 20 रुपये चुकाने होेंगे। अगले 15 दिनों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 चल पुस्तकालय वाहन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अलग-अलग दिन इन केंद्रों पर वाहन खड़े रहेंगे। इसके बाद अन्य शहरों में भी चल पुस्तकालय सेवा प्रारंभ की जाएंगे। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पुस्तकालय से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। पढ़ाई के दिनों में पुस्तकालय में ही पढ़ाई की है। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ ने कहा कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी को चल पुस्तकालय वाहन सेवाएं प्रदान कर रही है। घर-घर दस्तक, घर-घर पुस्तक की इस योजना के तहत पाठकों को उनकी मांग पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर पूर्व महापौर महेश चंद शर्मा, फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह, सूर्या संस्थान के मंत्री देवेंद्र मित्तल, आरडब्लयूए अध्यक्ष शुभकरण राणा, आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण, कोषाध्यक्ष राम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें