पेज वन
छठ पर आज दिल्ली में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पर मंगलवार को राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी। मंगलवार को दिल्ली के सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय व संस्थान बंद रहेंगे। पहले इस दिन प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) मिलता था। अब छठ पर्व पर कर्मचारियों को राजपत्रित अवकाश मिलेगा। आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने पहली बार सरकारी छुट्टी का एलान कर पूर्वांचल समुदाय के लोगों का सम्मान बढ़ाया है।