नोएडा। प्राधिकरण व फोनरवा की टीम ने बुधवार शाम सेक्टरों का दौरा किया। महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने सेक्टर-52, 72 व 73 के लोगों की समस्याएं सुनीं। फोनरवा टीम के साथ-साथ सेक्टर के लोग भी मौजूद रहे। राजीव त्यागी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर समस्या का जल्द निस्तारण करने को कहा। इस दौरान फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो