फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के इलाज के खातिर कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही मां
विज्ञापन

आर्थिक हालत ठीक नहीं, बेटे को है किडनी की बीमारी
ग्रेटर नोएडा। दनकौर ब्लॉक के भट्टा गांव की रहने वाली महिला बेटे के इलाज के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही है। महिला के पति की मृत्यु तीन साल पहले हो चुकी है। रेखा के पास इलाज के रुपये नहीं है। मदद की गुहार लगाती महिला कई बार जिलाधिकारी, एडीएम समेत कई अधिकारियों से मिल चुकी है। मगर उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। रेखा के दो बेटे हैं। उनकी उम्र 8 और 10 साल है। महिला की आर्थिक हालत बहुत खराब है। वह एक ग्रामीण के यहां कमरा लेकर रह रही है। बड़े बेटे की किडनी में दिक्कत है। किडनी के इलाज के लिए महिला के पास पैसे नहीं है। दो साल पहले 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली थी। अब अधिकारी उसे सिर्फ मदद का भरोसा दे रहे हैं। रेखा कहना कहना है कि मदद मिलने की उम्मीद के साथ वह हर रोज कलेक्ट्रेट पहुंच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें