फोटो--------
सड़क खोदने से लगा जाम, लोग परेशान
नोएडा। प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर आम जनता की परेशानी का सबब बन गई है। नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर चार के पास मानसून में ही सड़क खोद दिया गया है। इसके चलते स्पाइस मॉल चौराहे पर यातायात बाधित होने से जाम की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लंबे जाम में फंसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो