फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीजे पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस वृद्धि पर एपीजे स्कूल में अभिभावकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा। फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक अधिक परेशान हैं। शनिवार को एपीजे स्कूल के बाहर ऑल नोएडा एसोसिएशन के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के आने पर मामले को शांत कराया गया। ऑल पैरेंट्स नोएडा एसोसिएशन के यतेंद्र कसाना ने बताया कि एपीजे में 3 महीने की फीस 31 हजार रुपये जमा की जाती है, लेकिन इस बार स्कूल ने फीस रेगुलेटरी बिल में 26 प्रतिशत फीस बढ़ा दी। हमें उमीद थी कि फीस 10 से 20 प्रतिशत कम होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर स्कूल की प्रधानाचार्य से बातचीत की गई। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। अगर इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो हम अभिभावक दिल्ली में चेयरमैन के यहां प्रदर्शन करने पहुंचेंगे। स्कूल मनमानी तरीके से बिजली का बिल भी वसूल रहा है। खास बात ये है कि दिल्ली स्थित साकेत व पीतमपुरा में भी एपीजे स्कूल है जहां की फीस यहां के मुकाबले आधी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें