नोएडा (संवाद)। सेक्टर-12 स्थित ओल्ड कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को नोएडा लोक मंच की ओर से निजी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में करीब 120 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में बीएमडी, बीएमआई, पीईटी, ईसीजी, ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर समेत विभिन्न जांच की गईं। निजी अस्पताल की ओर से सौरभ कुमार के साथ छह डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं। इस दौरान डॉ. सलोनी गर्ग, महेश सक्सेना, विनीत गर्ग, डॉ. डीडी अरोड़ा, डॉ. राजेंद्र, हिम्मत सिंह, अंकिता और विभा बंसल समेत संस्था व निशुल्क दवा बैंक की टीम मौजूद रही।