यमुना सिटी (संवाद)। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) शिविर लगाया गया। सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि शिविर और सामान्य ओपीडी में कुल 120 मरीजों की जांच की गई। इनमें महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। जांच के बाद महिलाओं की स्थिति के अनुसार आगे के उपचार की सलाह दी गई। जरूरत के मुताबिक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया।