- ग्रेनो वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी के टावर जी-8 का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी के टावर जी-8 की एक लिफ्ट दस दिनों से खराब है। इससे टावर में रहने वाले करीब 125 परिवार परेशान हैं। आरोप है कि एक लिफ्ट चलने से आने-जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। खराब लिफ्ट को ठीक करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। जिस पर उपकरण नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। 20 मंंजिले टावर में दो यात्री लिफ्ट और एक सर्विस लिफ्ट है। मेंटेनेंस टीम की ओर से बृहस्पतिवार को भी दो दिन का समय मांगा गया है। बताया जा रहा है कि उपकरण आने में समय लग रहा है। उपकरण आने के बाद लिफ्ट को ठीक कराया जाएगा। परेशान होकर निवासियों ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो प्राधिकरण से शिकायत की है।