फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वाइन फ्लू के 12, डेंगू और मलेरिया के 3-3 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। स्वाइन फ्लू के साथ ही डेंगू और मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को स्वाइन फ्लू के 12, डेंगू और मलेरिया के तीन-तीन मरीज मिले।अबतक 232 लोगों में स्वाइन फ्लू, 60 में डेंगू और 44 में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं वहां, स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग करा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव भी करा रहा है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के साथ ही डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं लेकिन अबतक किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई है। बुधवार को नया बांस में एक और बिसरख दो मरीज डेंगू के मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें