संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सब जूनियर वर्ग में दो अलग-अलग प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए बृहस्पतिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 बॉक्सरों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ जितेंद्र यादव ने बताया कि बालिका वर्ग में 37-40 किग्रा भार वर्ग में अविका, 40-43 किग्रा में नेहा कुमारी, 64-67 किग्रा में गरिमा, 67-70 किग्रा में ईप्सा मेहता और बालक वर्ग में 35-37 किग्रा में अंश, 37-40 किग्रा में हर्ष, 40-43 किग्रा में प्रशांत, 46-49 किग्रा में भविष्य नागर, 49-52 किग्रा में अजय सिंह, 52-55 किग्रा में अयान, 67-70 किग्रा में भव्य प्रताप, 70 से अधिक मानव का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ है। ट्रायल का आयोजन स्टेडियम कोच ज्योति नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक, जूडो कोच परवेज अली, नेटबॉल कोच शिलांकुर की देखरेख में किया गया। अहम है कि खेल निदेशालय के निर्देश पर मथुरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में बालिका व बालक वर्ग में 21 से 23 जुलाई और बालिका वर्ग में 24 से 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में करीब 30 बॉक्सरों ने भाग लिया।