नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में 11 वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी और रिजल्ट 8 मई को आएगा। उप प्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने बताया कि 11 वीं में ह्यूमैनेटीज, कॉमर्स और साइंस के चार सेक्शन हैं। छात्रों से कहा गया है कि वह एडमिट कार्ड साथ लेकर आए ताकि परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न आए। 8 मई को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। छात्र स्कूल में आकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार हमारे स्कूल से 10 वीं पास करने वाले छात्र भी परीक्षा में बैठेंगे। ब्यूरो