फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
विज्ञापन

नगीना। थाना क्षेत्र नगीना के भादस-शिकरावा रोड पर दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद तीनों को नजदीक के जिला अस्पताल अल आफिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कंसाली गांव के नईम पुत्र जान मोहम्मद और गांव बनारसी के जावेद पुत्र हारुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुन्हाना खंड के गुलालता गांव निवासी साजिद पुत्र अब्दुल रहमान को मेडिकल कॉलेज नूंह रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। नगीना थाने के अधिकारी फतेह सिंह ने बताया कि करीब 8 बजे भादस से बदरपुर शिकरावा के लिए जा रहीं दो बाइकें आपस में टकरा गईं। तीन लोग बुरी तरह घायल थे। उन्हें नजदीक के जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में पहुंचाया गया। जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कंसाली गांव के नईम व बनारसी गांव के जावेद के रूप में हुई है, जबकि गुलालता गांव के साजिद को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात के वक्त इस रोड पर सवारिया कम होती हैं इसलिए किसी ने इन्हें काफी देर तक नहीं देखा। रोड पर ही तीनों घायल अवस्था में पड़े हुए थे हमारी गाड़ी पेट्रोलिंग पर बदरपुर के लिए जा रही थी। तभी हमारी निगाह इन पर पड़ी और हमने इनको मौके से उठाया। अब तीनों की पहचान हो चुकी है। इनके परिवारों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें