विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं का किया सम्मान
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित जीआईपी मॉल के वर्ल्ड ऑफ वंडर में महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ल्ड ऑफ वंडर और शिप्रा दर्पण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें पहली महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय, समाज सेविका राजेश्वरी त्यागराजन, कवयित्री शीतल गोयल, रेसलर बबिता नागर आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। जिसके बाद ज्ञानेश्वरी स्कूल के बच्चों ने डांस पेश किया। इसके बाद कवयित्री पद्मिनी और दीपाली जैन ने अपनी प्रस्तुतियों पर जमकर वाहवाही लूटी। वहीं त्यागराजन नृत्य अकादमी की छात्राओं की क्लासिकल डांस ने भी लोगों की तारीफें बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान भास्कर जोशी ने वॉव पुरस्कार विजेता महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर रेसलर बबिता नागर, प्रीती बजाज, सुजाता नारायणन, राजेश्वरी त्यागराजन आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो